ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 21 जून । महिला थाना कांड संख्या 61/26 फतेहपुर नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को भाकपा माले एवं खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने तथा दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में पुलिस की सुस्ती चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा में पीड़िता के परिवार को सुरक्षा, न्याय तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। कार्यक्रम में भाकपा माले एवं खेग्रामस के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अनील सिंह, पिंटू राय, संजीव कुमार राय, संजय कुमार, सुखदेव सिंह, रंजीत राय समेत अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। अंत में आंदोलनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अंत में 22 जून को 11 बजे से कर्बला पोखर से जुलूस निकालकर ताजपुर थाना घेराव को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने का आह्वान उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया गया।
रविवार, 21 जून 2026
समस्तीपुर : 22 जून को जुलूस निकालकर ताजपुर थाना घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का अह्वान
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें