समस्तीपुर : ताजपुर थाना घेराव को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2026

समस्तीपुर : ताजपुर थाना घेराव को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज

  • नुक्कड़ सभा के माध्यम से 22 जून को 11 बजे से जनता मैदान से जुलूस निकालकर ताजपुर थाना घेराव में भाग लेकर सफल बनाने का किया आह्वान

Nukkar-natak-cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 21 जून । ताजपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते हत्या, लूट, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के खिलाफ तथा विभिन्न कांडों के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले एवं बिहार राज्य व्यवसाई संघ द्वारा 22 जून को प्रस्तावित ताजपुर थाना घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने ताजपुर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों एवं मोहल्लों में लोगों से संपर्क कर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं। सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि ताजपुर थाना कांड संख्या 98/26 में मोटरसाइकिल मिस्त्री संजीव कुमार सहनी हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी से लूटपाट एवं गोलीकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी, दर्जीनिया चौड़ हत्याकांड एवं  नीम चौक सोना लूटकांड समेत क्षेत्र की सभी आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही बढ़ते पुलिसिया जुल्म, हत्या, लूट एवं अपराध पर प्रभावी रोक लगाने तथा महिला थाना कांड संख्या 61/26 में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की भी मांग की गई।


नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अपराध और असुरक्षा के माहौल से आम जनता, व्यवसायी एवं मजदूर-किसान परेशान हैं। प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए 22 जून को बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी जरूरी है। नेताओं ने आम जनता, व्यवसायियों, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं महिलाओं से अपील की कि वे 22 जून को सुबह 11 बजे कर्बला पोखर (जनता मैदान), ताजपुर पहुंचें और वहां से निकलने वाले जुलूस में शामिल होकर ताजपुर थाना घेराव एवं प्रतिरोध सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, व्यवसाई संघ के प्रभात रंजन गुप्ता, इनौस के आसिफ होदा, मो० एजाज, आइसा के जीतेंद्र सहनी, ऐपवा के सुलेखा कुमारी,  खेग्रामस के शंकर महतो आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: