समस्तीपुर : नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ऐपवा-माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 जून 2026

समस्तीपुर : नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ऐपवा-माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Cpi-ml-samastipur-protest
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 20 जून । महिला थाना कांड संख्या 61/26 से जुड़े फतेहपुर नाबालिग दुष्कर्म मामले के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऐपवा एवं भाकपा माले के नेतृत्व में फतेहपुर पंचायत भवन पर प्रतिरोध मार्च निकालकर सभा आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दल से जुड़े रसुखदार आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, सूर्यदेव प्रसाद सिंह, लाला प्रसाद सिंह, ऐपवा की सोनिया देवी, सुलेखा कुमारी, धनवंती देवी, जागेश्वरी देवी, विमला देवी, उषा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता बलराम सिंह कुशवाहा, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा में वक्ताओं ने फतेहपुर एवं आसपास के ग्रामीणों से 22 जून को ताजपुर कर्बला पोखर से निकलने वाले जुलूस तथा ताजपुर थाना घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जनदबाव बनाना आवश्यक है। प्रतिरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी की गिरफ्तारी तथा पीड़िता के परिवार की सुरक्षा देने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

कोई टिप्पणी नहीं: