- खेग्रामस पंचायत कमिटी की बैठक संपन्न, 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य
- भूमि-आवास, रद्द राशनकार्ड, मनरेगा में काम की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय
बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक प्रभात रंजन गुप्ता एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राशन कार्ड रद्द किए जाने से गरीब परिवारों के समक्ष खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा पात्र लोगों का राशन कार्ड बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ गरीबों को वासभूमि और आवास उपलब्ध कराने, मनरेगा के तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को पर्याप्त काम देने तथा ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के इन मुद्दों पर पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में अनुपलाल साह, उर्मिला देवी, उपमा देवी, रधिया देवी, कांति देवी, परिया देवी, रामपरि देवी, पूजा देवी, किस्मत देवी, रीतिया देवी, इंदू देवी समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में पंचायत क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने और जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें