समस्तीपुर : मोतीपुर में खेग्रामस का सदस्यता अभियान, जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 जून 2026

समस्तीपुर : मोतीपुर में खेग्रामस का सदस्यता अभियान, जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान

  • ताजपुर थाना कांड सं० 98/26, महिला थाना कांड सं० 61/26 के आरोपी को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करें अन्यथा एसपी के समक्ष होगा आंदोलन : सुरेंद्र

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 29 जून । अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) द्वारा ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीण मजदूरों, सीमांत किसानों एवं गरीब परिवारों के बीच संगठन की सदस्यता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया गया। सदस्यता अभियान के दौरान बनाये गये नये सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्रामीण गरीबों के वास-आवास, जमीन, जीविका और सम्मान पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संगठित आंदोलन चलाया जाएगा। मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी, ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, भूमिहीनों को वास भूमि, वनाधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, जीविका एवं माइक्रोफाइनेंस के कर्ज की माफी तथा सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


बैठक में पंचायत से लेकर सत्ता के शीर्ष तक व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, माफिया-पुलिस गठजोड़ और सांप्रदायिक-सामंती ताकतों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया। साथ ही एसआईआर में कटे लोगों के नाम जोड़ने, राशन, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह एवं राजदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार की गारंटी, काम पाने के अधिकार तथा वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये मासिक करने की मांग को लेकर भी आंदोलन चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीणों से बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ने और जनहित के संघर्षों को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर मोतीलाल सिंह, जीतेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: