दरभंगा (संवाददाता) । डीसीई परिवार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वर्ष 2K16 बैच (2016–2020) के छात्र श्री दीपेश कुमार (रोल संख्या: 16-C-46) का चयन आईटीआई उप-प्रधानाचार्य (ITI Vice Principal) पद हेतु विज्ञापन संख्या 40/2025 के अंतर्गत हुआ है। उन्होंने इस प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर 23वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि डीसीई परिवार एवं समस्त पूर्व छात्रों के लिए भी गर्व का विषय है। इस अवसर पर पी/आई एलुमनाई सेल Mr. Vinayak Jha ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “श्री दीपेश कुमार की यह शानदार उपलब्धि डीसीई के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि निरंतर परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हम उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हैं।” डीसीई के प्रधानाचार्य महोदय Prof. Chandan Kumar ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा, “हमारे पूर्व छात्रों की उपलब्धियाँ संस्थान की गौरवशाली परंपरा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक हैं। श्री दीपेश कुमार की सफलता से डीसीई परिवार गौरवान्वित है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान की कामना करते हैं।” डीसीई एलुमनाई सेल की ओर से श्री दीपेश कुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सोमवार, 15 जून 2026
Home
दरभंगा
बिहार
दरभंगा : डीसीई के पूर्व छात्र दीपेश कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, आईटीआई उप-प्रधानाचार्य पद पर हुआ चयन
दरभंगा : डीसीई के पूर्व छात्र दीपेश कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, आईटीआई उप-प्रधानाचार्य पद पर हुआ चयन
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें