दरभंगा (संवाददाता) । कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE), दरभंगा के वर्ष 2019 बैच के छात्र नवीन प्रकाश ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त कर संस्थान, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर DCE दरभंगा परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। Professoe Incharge (एलुमनाई सेल, DCE दरभंगा) Mr. Vinayak Jha ने कहा कि नवीन प्रकाश की सफलता हमारे संस्थान के विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी उपलब्धि वर्तमान छात्रों को देश सेवा एवं उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। एलुमनाई सेल को अपने इस पूर्व छात्र की सफलता पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। प्राचार्य, DCE दरभंगा Prof. Chandan Kumar ने अपने संदेश में कहा कि नवीन प्रकाश की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। भारतीय सेना जैसे प्रतिष्ठित संगठन में अधिकारी के रूप में उनका चयन उनके कठोर परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व को दर्शाता है। हम आशा करते हैं कि वे देश सेवा के पथ पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा DCE दरभंगा का नाम सदैव रौशन करते रहेंगे।दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग परिवार की ओर से लेफ्टिनेंट नवीन प्रकाश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
शनिवार, 13 जून 2026
दरभंगा : सेना में लेफ्टिनेंट बने DCE दरभंगा के 2019 बैच के छात्र नवीन प्रकाश
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें