कटनी : किसना के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ, मध्य प्रदेश में ब्रांड का 10वाँ एक्सक्लूसिव शोरूम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जून 2026

कटनी : किसना के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ, मध्य प्रदेश में ब्रांड का 10वाँ एक्सक्लूसिव शोरूम

Kisna-showroom-katni
कटनी, 13 जून : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मध्य प्रदेश के कटनी में अपने 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है। जबलपुर रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन समारोह में किसना के सीईओ श्री पराग शाह, फ्रेंचाइज़ पार्टनर श्री रजनीकांत बजाज और श्री मनीष अग्रवाल के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर ने क्षेत्र में किसना की मजबूत होती पहचान और मौजूदगी को और बढ़ाया। शोरूम के उद्घाटन को खास बनाने के लिए किसना अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी लेकर आया है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, खरीदारी करने वाले पहले 100 ग्राहकों को हर खरीदारी पर एक चाँदी का सिक्का भी उपहार में दिया जाएगा। वहीं, पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को 105 प्रतिशत तक का एक्सचेंज मूल्य मिलेगा।


इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, "मध्य प्रदेश में हमारे 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किसना की मजबूत विकास यात्रा और देशभर में विस्तार की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कटनी एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ अपार संभावनाएँ हैं। यह नया शोरूम हमें 'हर घर किसना' के अपने लक्ष्य के और करीब ले जाता है, ताकि देश के हर परिवार तक भरोसेमंद और बेहतरीन डायमंड ज्वेलरी की पहुँच हो सके।" किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा, "कटनी में शोरूम की शुरुआत हमारी विस्तार यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। देशभर में अपनी उपस्थिति के विस्तार के साथ हमारा फोकस ग्राहकों को खूबसूरती से तैयार की गई भरोसेमंद डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराने पर है। हमारा प्रयास है कि किसना कटनी के ग्राहकों की हर खुशी और खास मौके का पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड बने।" किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स श्री रजनीकांत बजाज एवं श्री मनीष अग्रवाल ने कहा, "किसना के साथ जुड़ना ऐसे ब्रांड का हिस्सा बनने का अवसर है, जो भारत में ज्वेलरी रिटेल कारोबार को नई पहचान दे रहा है। हमें खुशी है कि हम कटनी के ग्राहकों के लिए इस भरोसेमंद ब्रांड की पेशकश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतरीन खरीदारी अनुभव के साथ ऐसी डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराना है, जो उनके जीवन के हर खास पल को और यादगार बना सके।" समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सोच के तहत किसना ने शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में वृक्षारोपण किया, स्वच्छता अभियान चलाया गया और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: