सीहोर : बरखेड़ा हसन में वर्षो पुराना कुम्हार मोहल्ला क्षेत्र का बंद किया गया कच्चा रास्ता खुलवाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 जून 2026

सीहोर : बरखेड़ा हसन में वर्षो पुराना कुम्हार मोहल्ला क्षेत्र का बंद किया गया कच्चा रास्ता खुलवाने की मांग

Demand-road-sehore
सीहोर। बरखेड़ा हसन में अवैधानिक रूप से बंद किया गया कुुम्हार मोहल्ले में स्थित कच्चा रास्ता खुलवाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव और डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को शिकायती पत्र देकर परेशानियों से अवगत कराते हुए उक्त मांग की है। गांव से जनसुनवाई में पहुंचे ओमप्रकाश, राधेश्याम, सुदामा, नरेश प्रजापति, गौवर्धन, तोरण सिंह, महेश, अनिल, लक्ष्मण सिंह, दिलीप, मुकेश कुमार, भगवत सिंह,, मनोज सिंह, कैलाश संतोष कुमार, दशरथ सिंह, विनोद कुमार आदि ने बताया कि रास्ता बंद होने से बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती है। क्षेत्र के एक किसान ने रास्ते पर कब्जा कर बंद कर दिया है। बारिश में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना होता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: