- खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त आदेश, व्यापारियों से सतर्क रहने की अपील
- खाद्य व्यापार मंडल ने फैसले का किया स्वागत, बोले नवरतन राठी— ईमानदार कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत
व्यापारियों ने बताया राहत देने वाला फैसला
खाद्य व्यापार मंडल वाराणसी ने विभाग के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे व्यापारियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। मंडल के अध्यक्ष नवरतन राठी ने कहा कि लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व स्वयं को खाद्य सुरक्षा अधिकारी या सुपरवाइजर बताकर व्यापारियों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने का प्रयास कर रहे थे। विभाग का यह आदेश ऐसे फर्जी लोगों पर प्रभावी रोक लगाएगा और ईमानदार व्यापारियों को अनावश्यक मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न से राहत मिलेगी।
बैठक में व्यापारियों को किया जागरूक
सिगरा स्थित मैरिज प्वाइंट में आयोजित खाद्य व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष नवरतन राठी ने सभी व्यापारियों को नए निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि बिना विभागीय पहचान पत्र दिखाए किसी भी व्यक्ति को निरीक्षण या कार्रवाई की अनुमति न दें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला निरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाएगा। बैठक में रवि धन्नानी, संदीप बरनवाल, गौरव राठी, भैरू सिंह, कमल लखमानी, राजेश केशरी, अनिल सोनकर, राजन जायसवाल, शिवकुमार होतवानी, शिवशंकर केशरी सहित बड़ी संख्या में खाद्य व्यवसायी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें