इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “इस ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे को बड़े पर्दे पर देखिए GOVERNOR, टिकट्स की शुरुआत सिर्फ ₹92 से।
अपनी टिकट्स अभी बुक करें।
GOVERNOR, अब आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।"
'गवर्नर' का थिएटर्स में शानदार सफर लगातार जारी है। अपनी दमदार कहानी, इमोशनल गहराई और भारत के इतिहास के एक बेहद अहम लेकिन अनसुने चैप्टर को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाने की वजह से यह फिल्म दर्शकों को लगातार थिएटर्स तक खींच रही है। एक गुमनाम हीरो के इंस्पायरिंग सफर पर बनी इस फिल्म ने देश भर के दर्शकों के दिलों को छू लिया है। शानदार रिव्यूज और बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी के दम पर 'गवर्नर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का रिस्पॉन्स देख रही है। थिएटर्स में फिल्म की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसके और भी मजबूत कलेक्शन की उम्मीदें हैं। दमदार डायलॉग्स से सजी इस बेमिसाल कहानी को 'सनशाइन पिक्चर्स' आपके लिए लेकर आया है। चिन्मय मांडलेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। वहीं, फिल्म के गाने लेजेंड्री जावेद अख्तर ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें