अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया का फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया और लिखा -
"जो आया है, वह जाएगा भी, बस मर्जी कालीन भैया की होगी।
आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie, टीज़र कल दोपहर 12 बजे आ रहा है। रिमाइंडर सेट कर लें और सबसे पहले टीज़र देखें।"
अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने अली फज़ल यानी गुड्डू भैया का फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया और लिखा -
"शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है। गुड्डू भैया आ रहे हैं बड़े पर्दे पर, तैयार हैं ना? #MirzapurTheMovie, टीज़र कल दोपहर 12 बजे आ रहा है। रिमाइंडर सेट कर लें और सबसे पहले टीज़र देखें।"
अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया का फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया और लिखा -
"हिंदी फिलम के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं।
मुन्ना भैया का भौकाल, अब बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie, टीज़र कल दोपहर 12 बजे आ रहा है। रिमाइंडर सेट कर लें और सबसे पहले टीज़र देखें।
देखिए #MirzapurTheMovie सिर्फ सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में"
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड, 'मिर्जापुर: द मूवी' गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड है। यह फिल्म कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड है, फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें