दिल्ली : मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

दिल्ली : मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत

Fire-in-delhi-hotel-21-died
नई दिल्ली । दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्नि शमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अनुसार, आज सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित 'फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) होटल' में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने तथा राहत कार्य शुरू किया। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। पुलिस, दमकल सेवाओं और अन्य आपातकालीन टीमों के समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने अत्यंत दुख के साथ बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव और तलाश अभियान अभी भी जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें अधिकतर लोग मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी हैं। अधिकारियों के अनुसार, पहले यह जानकारी दी गई थी कि आग सुबह करीब 8.45 बजे लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग वास्तव में मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी क्षेत्र स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ गेस्ट हाउस में लगी।उन्होंने कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कोई टिप्पणी नहीं: