मधुबनी : तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर में उमड़ रही आमजनों की भीड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जून 2026

मधुबनी : तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर में उमड़ रही आमजनों की भीड़

Jan-sahyog-shivir-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा) 17 जून । आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून को तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निदेश पर जिला के 21 प्रखंड मुख्यालयों में सहयोग सह कल्याण शिविर का सफल आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर निष्पादन करा रहे है। शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, बाल विकास परियोजना, पंचायत राज, मनरेगा, जीविका तथा अन्य विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए थे। इन काउंटरों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने आमजनों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत प्रदान की गई। शिविर के दौरान राशन कार्ड में सुधार एवं नए आवेदन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पारिवारिक लाभ योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया।जन सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। तीन दिवसीय इस शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में संतोष का वातावरण देखा गया। लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान सरल और सुलभ हो रहा है तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: