- भजन गायकों की होगी भव्य प्रस्तुति, 1 लाख 80 हजार वर्गफीट के विशाल पंडाल में बनाया गया भव्य मंच
- पांच क्विंटल गुलाब जामुन और 10 क्विंटल मावे की बर्फी का भोग लगाया जाएगा
ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे
आयोजन समिति के अनुसार जन्मोत्सव की पूर्व संध्या एवं मुख्य आयोजन के दौरान देश के ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। देश और विदेश में अपनी भजन से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी के द्वारा रात्रि सात बजे कुबेरेश्वरधाम पर अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजनों के लिए जाने जाते हैं। उनकी भजन संध्या में शिव महिमा, कृष्ण भक्ति और पारंपरिक लोक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।शिव भक्ति, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक चेतना से ओत-प्रोत भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। देर रात तक चलने वाली भजन संध्या में हजारों श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि पंडित श्री मिश्रा ने अपने प्रवचनों के माध्यम से करोड़ों लोगों को भगवान शिव की भक्ति और सनातन संस्कृति से जोड़ा है। इसी कारण उनके जन्मदिन को लेकर देश-विदेश में बसे भक्तों के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या, प्रसादी वितरण एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई है और आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। भोजनशाला में गुलाब जामुन, मावे की बर्फी और नमकीन आदि बनाने वाले शाला के व्यवस्थापक धर्मेन्द्र भावसार ने बताया कि उनकी टीम एक दिन में हजारों और लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था करते हुए आ रहे है। बाबा के आशीर्वाद और आदरणीय गुरुदेव की कृपा के बल पर ही हम रुद्राक्ष महोत्सव में एक दिन में आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी की व्यवस्था कर देते है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु और सेवादार पूरी आस्था के साथ भोजन-प्रसादी बनाने में सहयोग करते है। मंगलवार को उनके जन्मोत्सव पर हमारे द्वारा 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन सामग्री का निर्माण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें