सीहोर : नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक सम्पन्न, 20 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जून 2026

सीहोर : नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक सम्पन्न, 20 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

  • विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

Nagar-palika-sehore
सीहोर। नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इसी क्रम में नपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी नगर के विकास की आधारशिला मजबूत सड़कें और सुव्यवस्थित नालियां होती हैं। इनके बिना नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव नहीं है। उक्त विचार सोमवार को नगर पालिका परिषद की पीआईसी (प्रेसिडेंट इन काउंसिल) बैठक नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही। बैठक में नगर विकास एवं जनहित से जुड़े कुल 20 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। नपाध्यक्ष श्री ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए विशेष योजना के तहत नालियों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।


बैठक में वार्ड क्रमांक 2 में ब्रह्मपुरी कॉलोनी की आंतरिक गलियों में पेपर ब्लॉक निर्माण कार्य लागत 11.66 लाख वार्ड क्रमांक 15 में लगभग 30.56 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) निर्माण कार्य की  स्वीकृति दी गई। वहीं वार्ड क्रमांक 17 स्थित राजविहार कॉलोनी के सामने मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु लगभग 23.05 लाख रुपये के पुनरीक्षित प्राक्कलन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 18 में लेकर कॉलोनी कंट्रोल की दुकान से सतीश के घर होते हुए मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 10.22 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार किया गया। वार्ड क्रमांक 19 में मोदी जी के घर से सोनी जी के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 13.59 लाख रुपये के प्राक्कलन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में वार्ड क्रमांक 19 के वाल्मीकि नगर क्षेत्र की आंतरिक गलियों में नाली एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य हेतु लगभग 11.04 लाख रुपये की लागत के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही एमपीईबी चौराहे के समीप महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना कार्य की निविदा को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।


नगर परिषद शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर परिषद शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। परिषद द्वारा लिए गए निर्णयों से विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सीहोर को एक स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह, सभापति राजेश मांझी, मुकेश मेवाड़ा, नरेंद्र राजपूत, कमलेश राठौर, सविता अर्जुन राठौर, संतोष शाक्य, अजयपाल सिंह राजपूत एवं नगर पालिका के सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: