सीहोर : कुबेरेश्वरधाम में प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी की भक्ति संध्या, हजारों श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जून 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम में प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी की भक्ति संध्या, हजारों श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

  • पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- भगवान शिव पर भरोसा रखो, जीवन के सभी संकट होंगे दूर

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थत कुबेरेश्वरधाम में आयोजित भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। यहां पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। भव्य पंडाल में यहां पर भव्य मंच बनाया गया था। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी आदि की व्यवस्था की। यहां पर रात्रि को बाबा की आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया।


समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि कीर्तिदान गढ़वी ने भगवान शिव, सनातन संस्कृति एवं भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे ही उन्होंने अपने लोकप्रिय भजनों का गायन शुरू किया, पूरा पंडाल हर-हर महादेव और  बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन के दौरान कहाकि भगवान शिव पर सच्चा भरोसा रखने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता। महादेव अपने भक्तों का हर परिस्थिति में कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव का स्मरण किया जाए तो सभी संकटों का समाधान मिल जाता है। महादेव अपने भक्तों को धैर्य, शक्ति और सफलता प्रदान करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से शिव पूजन, अभिषेक और मानव सेवा करने का आग्रह किया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भक्ति गीतों का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कोई टिप्पणी नहीं: