सीहोर : कांग्रेस नेता ने मोहर्रम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष का किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जून 2026

सीहोर : कांग्रेस नेता ने मोहर्रम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष का किया स्वागत

  • पंकज शर्मा ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल

Sehore-congress
सीहोर। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कस्बा पहुंचकर मोहर्रम त्यौहार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष आजम लाला का फूल माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया तथा हिंदू मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिसाल पेश की। इस मौके पर पंकज शर्मा ने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है और यहां कई धर्मों को मानने वाले लोग सौहार्द और भाईचारे के साथ निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के इसी भाईचारे और एकता के संदेश को मजबूत करने वो यहां मुस्लिम भाईयों के बीच पहुंचे हैं। इन्होंने कहा कि मोहर्रम त्यौहार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष आजम लाला शहर के सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं, इसीलिए आज वो उनका स्वागत करने यहां पहुंचे हैं। पंकज शर्मा ने आजम लाला को सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण और भव्य आयोजन का अध्यक्ष बनाने के लिए पूरे मुस्लिम समाज का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा भरोसा जताया कि इस बार उनके नेतृत्व में मोहर्रम का विशाल और ऐतिहासिक जुलूस शहर में देखने को मिलेगा। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के कई वरिष्ठजन और युवा साथी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: