- कलेक्ट्रेट पहुंच कर पीड़ित सपेरों ने दिया कलेक्टर के नाम का ज्ञापन, ग्राम दौलतपुर श्यामपुर तहसील क्षेत्र की है पूरी घटना
शासन के द्वारा दौलतपुर स्थित भूमि खसरा कं. 174, 175, 176, 177, 178, 179, 181, 184/180 कुल रकबा 32.81 एकड़ अनुसूचित जाति को आवंटित किया गया है। यह भूमि अनुसूचित जाति के नाम पर ही राजस्वपत्रों में दर्ज है इसके बावजूद उक्त भूमि की अवैध रजिस्ट्री एवं नामांतरण कर दिया गया। जबकि यह भूमि 1960 से राजस्व पत्रों में माधौ नाथ के नाम दर्ज है। भूमि पर विगत 60 वर्षों से अधिक समय से सपेरा परिवार काबिल है।फसल लाभ प्राप्त कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे हैं। भूमि कभी भी किसी को विक्रय नहीं की है फिर भी उक्त भूमि का रजिस्टर्ड विक्रय पत्र एवं नामांतरण बिना कलेक्टर की अनुमति के हो गया और उक्त अवैध रजिस्टर्ड विक्रय पत्रों एवं नामांतरणों को आधार बनाकर तहसीलदार श्यामपुर तहसीलदार दोराहा एवं अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारीगण कुछ राजनैतिक दबंग एवं दलालों के सपेरा परिवार को भूमि होने के लिए बाध्य किया जा रहा है।सपेरा पीड़ित परिवार में शासन प्रशासन से मदद की बहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें