सीहोर : बिना चीरा लगाए सफल ऑपरेशन से महिला को मिली राहत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2026

सीहोर : बिना चीरा लगाए सफल ऑपरेशन से महिला को मिली राहत

Laser-opration-sehore
सीहोर। अटल हॉस्पिटल, गंगा आश्रम सीहोर में आयोजित मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक चिकित्सा तकनीक के माध्यम से शुक्रवार को एक महिला का सफल ऑपरेशन कर बड़ी बच्चेदानी (गर्भाशय) निकाला गया। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदिता जैन तलेसरा ने बताया कि हाल ही में एक महिला उपचार के लिए अस्पताल पहुंची थी, जिसकी बच्चेदानी का आकार लगभग पांच माह के गर्भ के बराबर बढ़ गया था। डॉ. तलेसरा ने बताया कि महिला धार्मिक कारणों से पेट पर चीरा लगवाना नहीं चाहती थी। मरीज की इच्छा और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकीय टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बिना पेट पर चीरा लगाए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी को नीचे के मार्ग से सफलतापूर्वक निकाला गया। पूरी प्रक्रिया सुरक्षित एवं सफल रही तथा मरीज की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। विशेष बात यह रही कि महिला के पेट पर किसी प्रकार का चीरा नहीं लगाया गया। अटल अस्पताल में मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है अनेक महिलाओं के द्वारा शिविर में उपचार कराया जा रहा है। मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर आगामी दिनों तक जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: