सीहोर : घुमक्कड़ जनजाति पर भाजपा राज में हो रहे है अत्याचार : सुख सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2026

सीहोर : घुमक्कड़ जनजाति पर भाजपा राज में हो रहे है अत्याचार : सुख सिंह

Sehore-congress
सीहोर। डाक पुलिया गांव में कांग्रेस विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के मार्गदर्शन में घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुख सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ समाज से जुड़ी अनेक परेशानियों समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुख सिंह ने भाजपा राज में घुमक्कड़ जनजाति पर बढ़ते अत्याचार को लेकर आक्रोश प्रकट किया। घुमक्कड़ जनजाति के लोगों ने जिलाध्यक्ष का गांव में ढोल बाजों के साथ चल समारोह निकालकर स्वागत किया।


कांग्रेस विमुक्त जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुख सिंह ने कहा कांग्रेस ने हमें सरकारी जमीनों पर बसाकर पटटे दिए थे लेकिन अब यह जमीन हम से छीनी जा रही है कांग्रेस ने कांग्रेस घुमक्कड़ जनजाति के लिए अनेक योजनाएं शुरू की थी अब उन योजनाओं का नाम बदल दिया गया है और अनेक प्रकार के कागज लाभ देने के लिए मांगे जा रहे है यह कागज घुमककड़ों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि घुमक्कड़ जनजाति पर भाजपा राज में अत्याचार हो रहे है। घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ के अंतर्गत 52 जातियां है। पुलिस समाज के लोगों की सूरत देखकर बिना अपराध के ही उठा लेती है। हमारा अपराध इतना है की हम गोरे नहीं होते, शिक्षित नही होते,पहने के लिए हमारे पास सही कपड़े नहीं होते। सुख सिंह ने कहा कि ना हमारे समाज के अनेक लोगों के पास जाति प्रमाण पत्र है और ना ही भूमि का पट्टा है योजनाओं का लाभ हमें दिया नहीं जाता हैै हमारी परंपराओं को मिटाया जा रहा है। हमें सपेरा, घुमेरा, घटटी कटोरा, कालबेलिया, बंजारा, लोहा कोटा जैसे अनेक नामों से अपमानित किया जाता है हम मांग करते है की हमें भी सम्मान से जीने का अधिकार दिया जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेचैन सिंह, फारूख चौहान, दिनेश राठौड़, छीन बड़ सिंह, दिनिया राठौड़, भागीरथ सिंह, मगन नाथ, राम सिंह, राजनाथ, अंगूरी बाई, छोटी बाई, फूल सिंह, धनेश नाथ, अनीता बाई, लक्ष्मण सिंह, बाबा नाथ, मलका बाई, देव सिंह, शकुंतला बाई,जगदीश नाथ, मुन्नालाल भाटी, पप्पू नाथ, राजू भाटिया, गोपाल भाटिया, पूजा बाई, अशोक भाटिया, चम्पा बाई, अरुण सिंह,धनराज सिंह आदि ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: