दिल्ली : जो सैको की मुजफ्फरनगर दंगों पर लिखी किताब भारत में वितरित नहीं होगी : पेंगुइन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जून 2026

दिल्ली : जो सैको की मुजफ्फरनगर दंगों पर लिखी किताब भारत में वितरित नहीं होगी : पेंगुइन

Muzzaffarnagar-riots-book-not-released-in-india
दिल्ली। पत्रकार एवं लेखक जो सैको का मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित ग्राफिक्स उपन्यास भारत में वितरित नहीं किया जाएगा। ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ (पीआरएचआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मूल रूप से पेंगुइन-यूके द्वारा 2025 में प्रकाशित, ‘द वन्स एंड फ्यूचर रायट’ के इस साल अगस्त-सितंबर तक भारतीय बाजार में आने की उम्मीद थी। पीआरएचआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय स्थानीय कानूनी, नियामक, वाणिज्यिक और बाजार संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी मानक प्रक्रिया के अंतर्गत, भारत में आयात या वितरण संबंधी निर्णय लेने से पहले स्थानीय कानूनी, नियामक, वाणिज्यिक और बाजार संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुस्तकों की समीक्षा की जाती है। भारतीय बाजार से संबंधित मामलों को मूल प्रकाशक के साथ सामान्य प्रक्रिया के तहत साझा किया गया था।’’ इससे पहले, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने खबर दी थी कि प्रकाशक ने ‘‘गलत नक्शे’’ के कारण पुस्तक के वितरण पर रोक लगा दी है और मूल प्रकाशक की ओर से ‘‘कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है’’।अपने पिछले उपन्यासों में गाजा, फलस्तीन और बाल्कन में संघर्ष के चित्रण के लिए उपन्यासकार सैको को काफी सराहना मिली है। अपने नवीनतम उपन्यास में, सैको ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों का विस्तृत वर्णन किया है, जिनमें कथित तौर पर 60 से अधिक लोग मारे गए और 40,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए थे। इस पुस्तक की आयातित प्रतियां कुछ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: