दिल्ली : कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जून 2026

दिल्ली : कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Bhupesh-baghel-ovservar-jharkhand
नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए। कांग्रेस ने प्रदेश से दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एक पर प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। झा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय से संबद्ध हैं। कांग्रेस ने बघेल और पार्टी नेता अजय शर्मा को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के कुछ नेताओं ने कहा है कि पार्टी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। झामुमो ने इस संदर्भ में रांची में एक बैठक भी की थी। पार्टी विधायकों ने कहा कि दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा और उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष सोरेन को उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया। अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि झामुमो दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन के कुल 56 विधायक हैं और राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 28 मतों की आवश्यकता है। इनमें झामुमो के पास 34, कांग्रेस के पास 16, राजद के पास चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के पास दो विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: