मुंबई : 'वाराणसी' से फिर इतिहास रचेंगे राजामौली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जून 2026

मुंबई : 'वाराणसी' से फिर इतिहास रचेंगे राजामौली

Raja-mauli-in-varanasi
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा को 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी विश्वस्तरीय ब्लॉकबस्टर देने वाले विज़नरी निर्देशक एस.एस. राजामौली अब अपनी अगली मेगा फिल्म 'वाराणसी' के साथ एक और सिनेमाई इतिहास रचने की तैयारी में हैं। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत यह भव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म पहले ही देश की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब राजामौली ने खुलासा किया है कि फिल्म के सभी विशाल और हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष भावनात्मक और कहानी को आगे बढ़ाने वाले दृश्यों की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर तक समाप्त हो जाएगी। 


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को आईमैक्स के लिए किसी कृत्रिम बदलाव के बजाय उसी विज़न के साथ शूट किया गया है, जिसे शुरुआत से बड़े पर्दे के लिए कल्पना की गई थी। दूसरी ओर, 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' के जरिए एनिमेशन की दुनिया में भी राजामौली भारतीय कहानी कहने की भव्यता को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं। 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली 'वाराणसी' से दर्शकों को एक बार फिर भव्य दृश्य, दमदार भावनाएं और विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: