मुंबई : जुहू चौराहे पर हरित ऊर्जा का अनोखा संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जून 2026

मुंबई : जुहू चौराहे पर हरित ऊर्जा का अनोखा संदेश

Green-energy-massege-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत के अग्रणी एकीकृत ऊर्जा संक्रमण समूहों में से एक, 'अवादा ग्रुप' ने मुंबई के जुहू गार्डन और लिंक रोड को जोड़ने वाले मुख्य चौराहे पर 'सोलर इन फुल ब्लूम' नामक एक विशिष्ट सार्वजनिक कलाकृति का अनावरण किया है। प्रसिद्ध कलाकार संगीता बबानी द्वारा बनाई गई इस कलाकृति का उद्घाटन महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार और वरिष्ठ अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर, मुंबई नगर निगम की नगरसेविका हेतल गाला तथा अवादा ग्रुप की उपाध्यक्ष सिंदुर मित्तल की प्रमुख उपस्थिति में हुआ। सौर ऊर्जा की नवीन क्षमता पर आधारित यह कलाकृति स्वच्छ ऊर्जा, शहरी जीवन और टिकाऊ (शाश्वत) भविष्य के लिए नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) से परे जाकर पर्यावरण संरक्षण एक जनआंदोलन का हिस्सा कैसे बन सकता है, यह इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।


इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अवादा ग्रुप की उपाध्यक्ष सुश्री सिंदुर मित्तल ने कहा कि हमारा यह मानना है कि स्थिरता (शाश्वतता) केवल तकनीक और बुनियादी ढांचे तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे शहरों के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने का हिस्सा बनना चाहिए। यह सार्वजनिक कलाकृति नागरिकों के बीच प्रकृति, स्वच्छ ऊर्जा और हमारे सामूहिक भविष्य के बारे में संवाद शुरू करने में मदद करेगी। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समुदायों में स्थिरता की भावना और मजबूत होगी। अवादा ग्रुप ने इससे पहले 'अवादा भारत उदय यात्रा' का आयोजन कर देश भर में हरित ऊर्जा का प्रचार किया था। अब मुंबई के मध्य क्षेत्र में स्थापित की गई यह कलाकृति न केवल सुंदरता बढ़ा रही है, बल्कि यह हर नागरिक को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला एक राष्ट्रीय संदेश भी बन रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: