राकेश बेदी ने कहा, "अमृत गुप्ता जी ने ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ नाम की एक बेहतरीन पुस्तक लिखी है। इसी पुस्तक पर आधारित यह वेब सीरीज बनाई जा रही है। मुझे खुशी है कि मुझे इस सीरीज को प्रस्तुत करने और एंकर करने का अवसर मिला। आइए देखें कि ये दो महान गुरु वास्तव में कितने महान थे। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।" सीरीज के सर्जक एवं सह-निर्माता सोनू त्यागी ने कहा, "मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि राकेश बेदी जी ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ का हिस्सा बने हैं। धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज की बड़ी सफलता के बाद उनका जुड़ना इस परियोजना को और अधिक मजबूत बनाएगा। हमारा उद्देश्य स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के प्रेरणादायक संदेशों को विश्वभर के लोगों तक पहुंचाना है। आज के तनावपूर्ण समय में यह सीरीज लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करने का प्रयास करेगी।" सोनू त्यागी मूल रूप से गाजियाबाद के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में कार्यरत हैं। उन्होंने मनोविज्ञान, विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण की शिक्षा प्राप्त की है। हाल ही में उन्हें “मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र के शीर्ष नेताओं” में शामिल करते हुए सातवें विश्व मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। वे आगामी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘लिबरेशन’ के सह-निर्माता तथा व्यंग्यात्मक हास्य फिल्म ‘कैंप डीसेंट’ के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में बृजेन्द्र काला, राजपाल यादव, सारा खान और हेमंत पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एप्रोच एंटरटेनमेंट भारत की अग्रणी और सम्मानित मनोरंजन एवं मीडिया कंपनियों में से एक है। यह सेलिब्रिटी प्रबंधन, फिल्म एवं वेब सीरीज निर्माण, विज्ञापन, कॉर्पोरेट फिल्म निर्माण, कार्यक्रम प्रबंधन, फिल्म विपणन और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत है। एप्रोच एंटरटेनमेंट को द बिज़ इंडिया २०१०, सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड , पी आर एजेंसी ऑफ़ द ईयर जैसे कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं। ये फिल्मे जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं। एप्रोच कम्युनिकेशंस समूह की पुरस्कार विजेता पी आर , डिजिटल एवं इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन्स एजेंसी है, जबकि एप्रोच बॉलीवुड समूह का विशेष बॉलीवुड समाचार एवं कंटेंट वितरण मंच है। गो स्पिरिचुअल एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं वेलनेस संगठन है, जो आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान, आयुर्वेद, प्राकृतिक जीवनशैली, आध्यात्मिक पर्यटन, परोपकार और सकारात्मक मीडिया सामग्री को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। संगठन समय-समय पर जागरूकता अभियान और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करता है। गो स्पिरिचुअल ने गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन एवं ऐप लॉन्च किया है और शीघ्र ही अपना वेब टीवी एवं ओटीटी मंच भी शुरू करने जा रहा है। निर्माता जल्द ही इस सीरीज को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, टेलीविजन चैनलों और डिजिटल माध्यमों पर भव्य रूप से प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें