मुंबई : रेवती महुरकर की उड़ान पर टिकी बॉलीवुड की नजरें - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जून 2026

मुंबई : रेवती महुरकर की उड़ान पर टिकी बॉलीवुड की नजरें

Rewati-mahurkar
मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना हमेशा से एक लंबा और चुनौतीपूर्ण सफर माना जाता रहा है, लेकिन रेवती महुरकर ने इस धारणा को बदलते हुए बेहद कम समय में सफलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरी इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और गॉडफादर के, रेवती ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर वह मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचने का सपना हजारों कलाकार देखते हैं। एक साल से भी कम समय में रेवती ने म्यूज़िक इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। गुरु रंधावा के साथ उनका सुपरहिट म्यूज़िक वीडियो ‘क़त्ल’ 100 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल कर चुका है, जबकि हैरडी संधू के साथ ‘तेवर’ ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके अलावा, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ ‘मस्कारा’ और ज़ी सिने अवॉर्ड्स के मंच पर अक्षय कुमार व सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे सितारों के साथ प्रस्तुति ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे चर्चित नई प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है। भारत, जापान, फिलीपींस और अमेरिका जैसी विविध संस्कृतियों का अनुभव तथा कथक से लेकर हिप-हॉप और स्ट्रीट जैज़ तक की नृत्य-प्रशिक्षण पृष्ठभूमि रेवती को एक अलग पहचान देती है। आज जब बॉलीवुड नई प्रतिभाओं को खुले दिल से स्वीकार कर रहा है, रेवती महुरकर उसकी सबसे प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। आने वाले समय में उनके कई नए प्रोजेक्ट्स दर्शकों के सामने होंगे और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका सफर अभी शुरू हुआ है, जबकि सफलता ने पहले ही उनके कदम चूम लिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: