सीहोर। सीहोर के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया कि इंदौर से जबलपुर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22191 एवं 22192) का सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव फिर से शुरू किया जाएगा। कोरोना काल के दौरान इस ट्रेन का स्टॉपेज बंद कर दिया गया था, जिसके कारण सीहोर के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को लेकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा से आग्रह किया था। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर में पुनः ठहराव शुरू करने की मांग की थी। सांसद शर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि सीहोर जिले के बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन का उपयोग करते हैं तथा स्टॉपेज बंद होने से उन्हें अतिरिक्त दूरी तय कर अन्य स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने इसे जनहित का विषय बताते हुए शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया था।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद आलोक शर्मा की मांग को स्वीकार करते हुए ओवरनाइट एक्सप्रेस के सीहोर स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय से सीहोर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं, सीहोरवासियों ने भी ट्रेन के पुनः ठहराव की मंजूरी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए सांसद के प्रयासों की सराहना की है।
शनिवार, 6 जून 2026
सीहोर : जबलपुर ओवरनाइट ट्रेन के पुनः स्टॉपेज होने पर सीहोरवासियों में भारी उत्साह
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें