सीहोर : सतरा गुरूजियों ने की जिले में संविदा शिक्षक पद पर पदस्थ करने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2026

सीहोर : सतरा गुरूजियों ने की जिले में संविदा शिक्षक पद पर पदस्थ करने की मांग

Samvida-teacher-sehore
सीहोर। सरकारी स्कूलों में गुरू जी के रूप में पदस्थ महिला शिक्षकों ने संविदा शिक्षक वर्ग-3 में पदस्थ करने की मांग शासन प्रशासन से की है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गुरूजियों ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को ज्ञापन दिया है। विकासखण्ड इछावर के ग्राम पांगरा शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ गुरू जी अनीता विश्वकर्मा सहित अन्य गुरूजियों ने बताया कि 1997 से निरन्तर सरकारी स्कूल में कार्यरत होकर शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे है। गुरूजियों को मात्र प्रति माह 3600 रूपये मानदेय दिया जा रहा है। शासन द्वारा सन् 2015 में पात्रता परीक्षा 2008-2009 को संविदा शिक्षक वर्ग-3 पर गुरूजियों को नियोजन किया गया था लेकिन उस समय हमारे पास योग्यता नहीं थी। जिस कारण हम 17 गुरूजियों का संविदा शिक्षक वर्ग-3 में नियोजन नहीं किया गया था। लेकिन अब हमारे द्वारा संविदा शिक्षक वर्ग-3 की अर्हता प्राप्त कर ली गई है। सभी जरूरी दस्तावेज जिला शिक्षा केन्द्र में प्रस्तुत किये जा चुके हैं। जिले में पदस्थ हम सभी 17 गुरूजियों को अभी तक संविदा शिक्षक के पद पर नियुक्त नहीं किया गया है। जबकी हमारे द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्णय की कॉपी भी विभाग को संलग्न की जा चुकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: