बोकारो : 560 से ज्यादा लोगों ने मिलकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जून 2026

बोकारो : 560 से ज्यादा लोगों ने मिलकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Save-enviorament-bokaro
बोकारो (संवाददाता), 8 जून : पर्यावरण की सुरक्षा सिर्फ सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इसी सोच के साथ विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर डालमिया भारत लिमिटेड ने बोकारो में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 560 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान, कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित कीं। जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को डिस्पोजल बैग वितरित किए गए। वहीं बच्चों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएँ भी कराई गईं।


कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान और पौधारोपण गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। इन प्रयासों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना था। डीसीबीएल, बोकारो के यूनिट हेड सुनील कुमार के. भुसारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल पेड़-पौधों को बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे भविष्य, स्वच्छ हवा, सुरक्षित पानी और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन से भी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि डालमिया भारत कारोबार के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के लिए भी अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी लगातार नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित विनिर्माण जैसी पहलों पर काम कर रही है। विश्व पर्यावरण सप्ताह के ये कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: