- चर्च मैदान पर जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के चर्च ग्राउंड पर किया जा रहा है प्रतियोगिता के नौवे दिन लीग मैच आयोजित किया गया था। जूनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज की टीम ने आरएसआई को 1-0 से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबला सीनियर वर्ग में डीएसवायडब्लूू और एमजी क्लब के मध्य खेला गया। इस मैच में डीएसवायडब्लू की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को शहर के चर्च मैदान पर दो मैच खेले गए पहला मैच जूनियर वर्ग सीहोर बाइज विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर बाइज 1-0 से विजय रही सीहोर बाइज की तरफ से आदित्य ने एक गोल किया सीनियर वर्ग में डीएसवायडब्लू विरुद्ध विरुद्ध एमजी क्लब के मध्य खेला जाएगा जिसमे डी एस वाई डब्लू 2-0 से विजय रही डीएसवायडब्लू कि तरफ से विशाल ने एक गोल किया प्रियांश ने एक गोल किया। प्रतियोगिता में रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे जिसमें जूनियर वर्ग सीहोर क्लब विरुद्ध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला जाएगा सीनियर वर्ग में सीहोर बाइज विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें