सीहोर : सीनियर वर्ग के एक तरफा मुकाबले में सीहोर क्लब ने डीएसवायडब्ल्यू को 6-3 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2026

सीहोर : सीनियर वर्ग के एक तरफा मुकाबले में सीहोर क्लब ने डीएसवायडब्ल्यू को 6-3 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खिलाड़ियों को मंच देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लगातार दूसरे वर्ष भी यहां पर 12 टीमों के मध्य मुकाबले खेले जा रहे है। शनिवार को प्रतियोगिता के पहले मैच में सीनियर वर्ग की टीम सीहोर क्लब ने डीएसवायडब्ल्यू को 6-3 के विशाल अंतर से हराया। शाम को बारिश की फुहारों के मध्य सीहोर क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं जूनियर वर्ग के रोमांचक मैच में आरएसआई टीम ने एमजी क्लब को 2-1 से हराया। इस मौके पर स्ट्राइकर धु्रव ने आरएसआई की ओर से लगातार 2 गोल किए। शनिवार को खेल मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा ने यहां पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहाकि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता सीखते हैं। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना उन्हें मानसिक रूप से मजबूत और खेल में निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है। जब प्रशिक्षक या मार्गदर्शक सही मार्गदर्शन और सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं, तो इससे न केवल उनका शारीरिक विकास होता है बल्कि जीवन में सफलता के द्वार भी खुलते हैं। शनिवार को मुख्य अतिथि कथा वाचक पंडित श्री मिश्रा का एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने शुभारंभ किया।


एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की शाम को पहला मैच सीहोर क्लब और डीएसवायडब्ल्यू के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर क्लब ने 6-3 से जीत हासिल की। इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से पुष्प, रोहित और सुमन ने 2-2 गोल किए। इसके अलावा डीएसवायडब्ल्यू की ओर से अर्थव, अयान और राज ने 1-1 गोल किए। इधर जूनियर वर्ग के मैच में आरएसआई ने एमजी क्लब को शानदार मुकाबले में 2-1 से हराया। इस मैच में आरएसआई की ओर से धु्रव ने 2 गोल और एमजी क्लब की ओर से एक मात्र गोल पियुष ने किया। रविवार की शाम को जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज-डीएसवायडब्ल्यू और सीनियर वर्ग में आरएसआई-सीहोर क्लब के मध्य मुकाबले खेले जाऐंगे। शनिवार को आयोजित मैच के दौरान कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा का स्वागत आनंद उपाध्याय, प्रदीप चावडा, दीपक बाथम, मनोज अहिरवार, स्टेट रैफरी तरुण,मनोज दीक्षित मामा, सुयश कन्नोजिया, कमल यादव, सुनील लोधी, कमल यादव, विशाल अहिरवार सहित अन्य ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: