सीहोर। सिद्धपुर नगरी सीहोर में प्रवेश करने वाले यात्रियों का स्वागत सैकड़ा खेड़ी जोड़ पर सिद्धपुर द्वार करेगा। शुक्रवार को विधायक सुदेश राय ने एक करोड़ एक लाख रु से बनने वले राजस्थानी कलाकृति से बनने वाले सिद्धपुर द्वार का विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक सुदेश राय ने सागर चौपला चौराहा और क्रिसेंट चौराहा पर भी जल्द ही सिद्धपुर प्रवेश द्वार बनवाने की घोषणा की। भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सुशील ताम्रकार ,सुरेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि आज सीहोर के विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है । मुख्यमंत्री मोहन यादव के आशीर्वाद से एक करोड़ एक लाख की लागत से ये सीहोर एंट्री के फॉर लेन रोड पर सिद्धपुर द्वार के नाम से हम इस द्वार को बना रहे है। इतिहास रहा है सीहोर पहले सिद्धपुर के नाम से जाना जाता था सीहोर में अनगिनत विकास हो रहे है करोड़ो अरबों रुपये के विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यदव के आशीर्वाद से सीहोर चहुए मुखी विकास की और बढ़ रहा है करोड़ो अरबों रुपये के काम हो चुके है और आगे भी होने वाले है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि जनता के हित में इंदौर नाके से गणेश मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सड़क का निर्माण जल्दी शुरू होने वाला है। नगर पालिका परिषद ने जल समस्या को लगभग दूर कर दिया है। नागरिकों को जल्दी नर्मदा पार्वती लिंक सिंचाई और पेयजल परियोजना का लाभ भी मिलने वाला है। सीधे नलों के माध्यम से नागरिकों के घर पीने के पानी के रूप में माता नर्मदा का जल पहुंचेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल में भी सैकड़ा खेड़ी जोड़ पर स्वागत द्वार बनाया गया था। विधायक सुदेश राय की पहल से एक बार फिर यहां पर स्वागत द्वार का निर्माण होने जा रहा है यह द्वार शहर की सुंदरता में चार चांद लगाए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर विकास को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। विधायक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 5 जून 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : एक करोड से होगा सिद्धपुर प्रवेश द्वार का निर्माण, विधायक ने किया भूमि पूजन दो द्वार और बनेंगे
सीहोर : एक करोड से होगा सिद्धपुर प्रवेश द्वार का निर्माण, विधायक ने किया भूमि पूजन दो द्वार और बनेंगे
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें