विदिशा । आज दिनांक 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्वोदय आनंद क्लब विदिशा एवं शिक्षा विभागीय गौ सेवा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के नोडल ऑफिसर, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय के अकादमिक प्रभारी एवं स्टेट लेबल मास्टर ट्रेनर,पश्चिम मध्य रेलवे स्टेशन समिति विदिशा के सदस्य एवं सर्वोदय आनंद क्लब के अध्यक्ष समाजसेवी के साथ गणित विषय विशेषज्ञ शिक्षाविद विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया की आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संदेश दिया की एक वृक्ष जरूर लगाइये ऒर उस वृक्ष का पालन पोषण एक बच्चे की तरह परिवार का सदस्य मान कर की जाना चाहिए। राजीव भार्गव ने बताया इस वर्ष की थीम "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए है। हम सब मिलकर, प्रकृति एवं जल को बचाने के लिये अभियान के रूप में कार्य करें। अपने जीवन के लिये प्रकति से जुड़े ऒर आनंद विभाग मे हर महीने दिवस मनाया जाता उसी तारतम्य में मास्टर ट्रेंनर होने के साथ ये विश्व पर्यावरण दिवस आज ही नहीं सभी दिन ये दिवस आनंद के साथ स्वयं क़ो स्वयं से पहले अपने घर परिवार, समाज के लिये एक वृक्ष लगाओ उसके पालन पोषण मे एक परिवार की तरह अपनी मां के नाम समर्पित कर दें एक वृक्ष मां के नाम पर वास्तव में परिवार की मेहनत करना है अपने जीवन के लिए आनंद मे रह कर आज के दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित उमेश ताम्रकार,अरविंद अवस्थी, संजीव शर्मा,लल्लू सिंह, विजय श्रीवास्तव सर्वोदय आनंद क्लब के सचिव आनंदम सहयोगी राजीव भार्गव, डॉ शिवराज सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र सिंघई, गौरव जैन, गिरजा शंकर तिवारी,नारायण सिंह रघुवंशी, कमल सिंह एवं अन्य समाजसेवी एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 5 जून 2026
विदिशा : पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संदेश
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें