- 25 हितग्राहियों का सम्मान, ओर कुछ लोगों को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने बारकोड एवं स्पीकर वितरित
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, मध्यम वर्ग, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आज छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हुई है। पहले जो लोग सीमित संसाधनों के कारण अपना व्यवसाय बढ़ाने में असमर्थ थे, आज वही व्यापारी इस योजना के माध्यम से अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सम्मानपूर्वक रोजगार से जोड़ना और डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजिटल लेन-देन के लिए भी प्रोत्साहित करना है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को लगातार अधिक राशि का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। उन्होंने हितग्राहियों से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा डिजिटल भुगतान को अपनाकर अपने व्यापार को और सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह, नितिन तिवारी पीओ डूडा, जागृति चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन संस्था, पार्षद राजेश माझी, राहुल राय, मांगीलाल मालवीय, कमलेश राठौर सहित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राही, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें