मुलाकात के बाद डॉ. विभय कुमार झा ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार, पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों पर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने सभी सुझावों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा श्रमिकों के हित में व्यापक स्तर पर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार श्रमिकों और प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डॉ. विभय कुमार झा ने मंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण और श्रमिक हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से आने वाले समय में श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रमिक कल्याण की दिशा में नई योजनाएं और पहल राज्य के लाखों श्रमिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी।
पटना (रजनीश के झा), 05 जून। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद से उनके विभागीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के श्रमिकों और प्रवासी श्रमिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। डॉ. विभय कुमार झा ने मिथिला क्षेत्र के श्रमिकों और राज्य से बाहर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को होने वाली समस्याओं और चुनौतियों को भी मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें