सीहोर : विश्व योग दिवस पर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में चार दिवसीय योग महोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2026

सीहोर : विश्व योग दिवस पर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में चार दिवसीय योग महोत्सव

Yog-mahotsav-sehore
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में प्रतिदिन योग का अभ्यास किया जाता है। रविवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां पर हितग्राहियों और निवासरत बुजुर्गों को योग कराने वाले प्रशिक्षक अमित पाल के द्वारा यहां पर चार दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने यहां पर उपस्थित सभी हितग्राहियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहाकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, आनंद व्यास, धीरज वाधवानी, बाबू सिंह, रीतेश माहेश्वरी, बीपी शर्मा, दीपक गौर, दिनेश वर्मा, राजेश मल्हौत्रा आदि ने स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि योग हमारे देश की प्राचीन कला है। भगवान शिव को आदियोगी कहा जाता है। इसके पश्चात भगवान श्री कृष्ण को योगेश्वर और वहीं महर्षि पतंजलि ने योग को दिशा दी है, सरकार के द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: