मधुबनी : योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 जून 2026

मधुबनी : योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Yoga-day-prepration-madhubani
मधुबनी (संवाददाता) 20 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को नगर भवन, मधुबनी में आयोजित होने वाले भव्य योग शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। योग शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता तथा सुरक्षा व्यवस्था की समुचित तैयारी की गई है। योगाभ्यास के लिए आवश्यक मैट की व्यवस्था के साथ-साथ मंच सज्जा एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की भी व्यवस्था कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। शनिवार को उप-निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नीतीश पाठक, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ प्रेमलता, डीपीओ नमामि गंगे, आनंद अंकित सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निदेश दिए। वही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन, मधुबनी के फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव आकर जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ प्रेमलता के द्वारा योग का हमारे जीवन मे क्या महत्व है, इसके बारे में व्यापक जानकारी दी गयी। वही योग दिवस को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। अधिकारियों ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का प्रभावी उपाय भी है। योग शिविर कार्यक्रम का जिला प्रशासन के पेज के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नगर भवन, मधुबनी में आयोजित होने वाला यह योग शिविर जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा तथा लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: