वाराणसी : काशी में ‘योगीमय’ हुआ जन्मोत्सव, हनुमान स्वरूप में निकली शोभायात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जून 2026

वाराणसी : काशी में ‘योगीमय’ हुआ जन्मोत्सव, हनुमान स्वरूप में निकली शोभायात्रा

  • व्यापारियों ने टॉफियां बांटीं, मंदिरों में हुआ पूजन-अर्चन, जगह-जगह वृक्षारोपण व सेवा कार्यय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर शहरभर में आयोजित हुए दर्जनों कार्यक्रम

Yogi-janm-utsav-varanadi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को धर्मनगरी काशी पूरी तरह योगीमय नजर आई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठान, वृक्षारोपण, सेवा कार्य, केक कटिंग, प्रसाद वितरण और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने अपने-अपने ढंग से मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सबसे आकर्षक आयोजन वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से किया गया। चंदुआ सट्टी स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतीक स्वरूप एक कार्यकर्ता ने हनुमान रूप धारण कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में आरती, दर्शन-पूजन के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया. इसके बाद टॉफियां बांटते हुए शोभायात्रा निकाली गई, जो चंदुआ सट्टी से सिगरा गांधी नगर तक पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और उनके सुशासन की सराहना की। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व में प्रदेश निवेश, कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के झंडे का अपमान किसी भी हाल में सहन नहीं किया जायेगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वहीं दूसरी ओर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सरवर सिद्दीकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में श्रीमती संगीता खन्ना, राजीव विश्वकर्मा, आशीष चैहान, मुमताज अंसारी, आदिल अंसारी, प्रधान मोहम्मद याकूब, समाजसेवी मुश्ताक अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा जिला कार्यालय रोहनिया में वृक्षारोपण व एक दुसरे को मिठाईयां बांटी गयी. इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर, गरीबों को भोजन वितरण, पौधारोपण, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में मुख्यमंत्री की लंबी आयु और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। दिनभर चले आयोजनों ने यह संदेश दिया कि काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों का जुड़ाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: