पटना (संवाददाता), 20 जून। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने अहम फैसला लिया. एक तरफ जहां भरत तिवारी की मौत को लेकर परिजन लगातार पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराई जाएगी. जबकि शनिवार सुबह ही भोजपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस की ओर से दर्ज मामलों में मृतक भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी को भी आरोपी बनाया गया. शाहपुर के तत्कालीन थाना अध्यक्ष के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में हथियार लहराने, अपराधी को संरक्षण देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सड़क जाम करने और पुलिसकर्मियों पर रोड़ेबाजी करने जैसे आरोप लगाए गए.
शनिवार, 20 जून 2026
पटना : भरत तिवारी एनकाउंटरः रिटायर्ड जज करेंगे जांच, CM सम्राट चौधरी का फैसला
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें