बिहार से आए प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में पीट-पीटकर हत्या, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 जून 2026

बिहार से आए प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में पीट-पीटकर हत्या, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

bihar-labor-killed-in-tamilnadu
तमिलनाडु में रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से आए एक प्रवासी मजदूर की कुछ संदिग्ध लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. राजेश नाम का पीड़ित युवक थूथुकुडी में एक कार बनाने वाली कंपनी विनफास्ट में काम करता था. जानकारी के मुताबिक, शराब की दुकान पर शराब पीते समय उत्तर भारत से आए उसके साथी मजदूरों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, आरोपियों ने युवक को लकड़ी के लट्ठे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.विनफास्ट, एक वियतनामी कार बनाने वाली कंपनी है, जो थूथुकुडी में एक प्रोडक्शन प्लांट चलाती है. यह जगह ओट्टापिदारम के पास सिल्लानाथम गांव में SIPCOT कॉम्प्लेक्स के अंदर है. यहां लगभग 16.50 लाख रुपये से 24.50 लाख रुपये की कारें बनती हैं, और इस प्लांट में अलग-अलग देशों और राज्यों के लोग काम करते हैं.इस इलाके में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय मजदूर रहते हैं और काम करते हैं. उनमें से एक बिहार का रहने वाला राजेश भी था, जो विनफास्ट में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था.बताया गया है कि 19 जून की रात को, राजेश थूथुकुडी जिला कलेक्टर के ऑफिस के पास, 'थर्ड माइल' इलाके के पास भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम के सामने बनी एक सरकारी शराब की दुकान पर गया था. वहां, वह बिहार के तीन और लोगों से मिला और उनके साथ दुकान के बाहर बैठकर शराब पी.जब चारों शराब पी रहे थे, तो खबर है कि उनके बीच झगड़ा हो गया. फिर तीनों ने मिलकर राजेश को लकड़ी के लट्ठे से बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला और मौके से फरार हो गए.आज सुबह, शराब की दुकान के पास बिहार के मजूदर का शव मिली. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर, थेनबागम पुलिस मौके पर पहुंची, राजेश की बॉडी बरामद की और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए थूथुकुडी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.इसके बाद, क्राइम सीन पर सर्च करने के लिए एक स्निफर डॉग को लाया गया. इसके अलावा, पुलिस ने पास के सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल करके राजेश की हत्या करने के बाद फरार अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं: