- दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए दी चेतावनी, भवन मालिकों से तत्काल मरम्मत कराने की अपील
राजस्व प्रभारी श्री शुक्ला ने कहाकि बरसात के दौरान पुराने एवं क्षतिग्रस्त मकानों के गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे जनहानि और संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए तकनीकी निरीक्षण के बाद अत्यधिक जर्जर एवं खतरनाक घोषित भवनों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिन भवनों की स्थिति कमजोर है, उनके मालिकों को पूर्व में नोटिस जारी कर आवश्यक मरम्मत अथवा भवन हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि के बाद भी सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भवन जर्जर अवस्था में है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। साथ ही भवन मालिकों से कहा गया है कि वे अपने पुराने एवं क्षतिग्रस्त मकानों की समय रहते मरम्मत कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे भवनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें