रोहतास । बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एटीएम लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वारदात को जिस पेशेवर और फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया उसने पुलिस और आम लोगों दोनों को हैरान कर दिया है.जानकारी के मुताबिक जिले के कोचस थाना क्षेत्र के बस डिपो के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरों ने भीषण चोरी कर ली. बदमाशों ने महज 8 मिनट में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फिर कैश लेकर रफूचक्कर हो गए. अपराधी गैस कटर से एटीएम का कैश बॉक्स काटकर उसमें रखे 32 लाख से अधिक कैश निकाल कर फरार हो गए.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया. मोहनिया की तरफ भाग रहे अपराधी का पीछा करने पर अपराधी अपनी बोलेरो गाड़ी छोड़कर भाग गए. पुलिस के अनुसार पांच की संख्या में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
रविवार, 14 जून 2026
Home
अपराध
बिहार
रोहतास : फिल्मी अंदाज में एटीएम लूट, महज 8 मिनट में 32 लाख से ज्यादा कैश लेकर फरार हुए अपराधी
रोहतास : फिल्मी अंदाज में एटीएम लूट, महज 8 मिनट में 32 लाख से ज्यादा कैश लेकर फरार हुए अपराधी
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें