सीहोर : चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जून 2026

सीहोर : चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

  • जूनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले में सीहोर क्लब ने आरएसआई को 1-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर लगातार दूसरे वर्ष जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 12 टीम को शामिल किया गया है। इसमें जूनियर वर्ग 6 टीमें भाग एवं सीनियर 6 टीमें शामिल है। गुरुवार की शाम को बारिश के मौसम में भी खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। पहला मैच जूनियर वर्ग में सीहोर आरएसआई और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि शामिल थे। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीम शामिल है। इसमें जूनियर वर्ग में सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब,  सीहोर चिल्ड्रन, आरएसआई, डीएसवाई डब्लू,सीहोर मिनी बॉयज एवं सीनियर वर्ग में सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब  सीहोर चिल्ड्रन, आरएसआई, डीएसवाईडब्लू, एमजी क्लब।  इस प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मैच खेले गए जूनियर वर्ग में सीहोर क्लब विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 1-0 से विजय रही सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने एक गोल किया सीनियर वर्ग में सीहोर बॉयज विरुद्ध डी एस वाई डब्लू के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर बॉयज 2-0 से विजय रही सीहोर बॉयज की तरफ से आदित्य ने एक गोल किया,कृष्ण कुमार ने एक गोल किया इस प्रतियोगिता में कल 2 मैच खेले जाएंगे पहले में जूनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन विरुद्ध सीहोर मिनी बॉयज के मध्य खेला जाएगा सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: