सीहोर : संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जन-जन तक पहुंचें कार्यकर्ता : जागेश्वर पटले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2026

सीहोर : संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जन-जन तक पहुंचें कार्यकर्ता : जागेश्वर पटले

  • संस्कृत भारती की बृहद् जिला गोष्ठी संपन्न, संगठन विस्तार के दायित्वों की घोषणा

Sanskrit-seminar-sehore
सीहोर। संस्कृत भारती सीहोर द्वारा रविवार को बृहद् जिला गोष्ठी का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता जागेश्वर पटेल ने कहा कि संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए संभाषण वर्ग, संस्कृत शिविर, बाल केंद्र, साप्ताहिक मिलन, पत्राचार पाठ्यक्रम तथा श्लोक उच्चारण जैसे प्रकल्प अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन्हें जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी ने संस्कृत सप्ताह की सात दिवसीय योजना पर बिंदुवार चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. पवन द्विवेदी ने संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित पृथ्वीवल्लभ दुबे ने की। गोष्ठी में संस्कृत शिक्षण, संगठन विस्तार तथा प्रचार-प्रसार के विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


इस अवसर पर संगठन विस्तार की दृष्टि से आष्टा, इछावर एवं सीहोर विकासखंडों के दायित्वों की घोषणा की गई। इछावर विकासखंड संयोजक नंदराम वर्मा, आष्टा विकासखंड संयोजक मनोज विश्वकर्मा, सहसंयोजक ज्ञानसिंह मेवाड़ा तथा सीहोर विकासखंड संयोजक रविन्द्र यादव एवं सहसंयोजक चेतन शर्मा बनाए गए। इसके साथ ही जिला विद्वत परिषद प्रमुख अशोक कुमार वर्मा, जिला सह प्रशिक्षण प्रमुख जितेन्द्र शर्मा, पत्राचार प्रमुख अजेन्द्र यादव, कार्यालय प्रमुख राकेश केलोदिया सहित विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। जिला सहमंत्री सुरेन्द्र सिंह यादव ने वार्षिक लक्ष्यों पर चर्चा कर उन्हें प्राप्त करने की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राकेश सिंह ने किया तथा अतिथियों का परिचय जिला शिक्षण प्रमुख डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने कराया। प्रेरणा गीत बसंती यादव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जितेन्द्र राठौर,लाड़सिंह वर्मा , मांगीलाल सिसोदिया, कैलाश कुशवाह, केदार सिंह परमार, राजकुमार शर्मा, विनोद सिंह सेंगर, जितेन्द्र राठौड़, विनोद कैलोदिया, चंदर सिंह ठाकुर, विष्णु प्रसाद परमार, कृष्णा गेहलोत, रीना जायसवाल, सुनीता यादव एवं निशा राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में संस्कृत भारती की जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा बड़ी संख्या में संस्कृत प्रेमियों की उपस्थिति रही। संस्कृत भारती विभाग संयोजक चंदर सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से  संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया . संस्कृत प्रेमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं: