मुंबई : 3 साल में 13 गुना रेवेन्यू, अब आईपीओ से 'हंगर नट्स' की नई उड़ान! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जून 2026

मुंबई : 3 साल में 13 गुना रेवेन्यू, अब आईपीओ से 'हंगर नट्स' की नई उड़ान!

Hunger-nuts-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग)। भारतीय शेयर बाजार में एक और तेजी से उभरती कंपनी निवेशकों के सामने अपनी ग्रोथ स्टोरी लेकर आ रही है। ड्राई फ्रूट्स ब्रांड 'हंगर नट्स' की मूल कंपनी एडॉन एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड का आईपीओ 29 जून से खुलने जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी ने महज तीन वर्षों में अपने परिचालन राजस्व को लगभग 13 गुना बढ़ाकर उद्योग जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, वैश्विक सोर्सिंग नेटवर्क, अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट और तेजी से फैलते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के दम पर कंपनी अब पूंजी बाजार के जरिए अपनी अगली विकास यात्रा शुरू करने जा रही है।


कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नारायणस्वामी वेंकीटकृष्णन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जिगीशा नारायणस्वामी ने बताया, "हमने गुणवत्ता और भरोसे के आधार पर एक छोटे ट्रेडिंग व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। यह आईपीओ हमारी विकास योजनाओं को नई गति देगा और हम अपने शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभम रतन शर्मा और गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज के सीईओ विशाल संचेती के अनुसार, "भारत में ड्राई फ्रूट्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हमारी मजबूत सप्लाई चेन, ब्रांड पहचान और वित्तीय प्रदर्शन हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की स्थिति में रखते हैं।" 44.03 करोड़ रुपये के इस एसएमई आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। बाजार विशेषज्ञों की नजर में मजबूत फंडामेंटल्स और तेज ग्रोथ के कारण यह आईपीओ निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: