दिल्ली : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मादीपुर मंडल ने अर्पित की श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2026

दिल्ली : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मादीपुर मंडल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Tribute-shyama-prasad-mukherjee
नई दिल्ली (संवाददाता)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मादीपुर मंडल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रांत क्रीड़ा भारती के सह-प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक कुमार 'निर्भय', भाजपा मादीपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, भाजपा नेता धर्मवीर ठगेला, मंडल कोषाध्यक्ष नवीन जी, शक्ति केंद्र प्रमुख श्रीमती शोभा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर देश में वैचारिक राजनीति की एक नई दिशा प्रदान की। जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के सिद्धांत को लेकर उनके संघर्ष को आज भी देश कृतज्ञता के साथ याद करता है। अशोक कुमार "निर्भय" ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने देश की एकता और संप्रभुता के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने में डॉ. मुखर्जी की भूमिका अतुलनीय रही है। मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श मार्गदर्शक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। भाजपा नेता धर्मवीर ठगेला ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, वह भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रवाद के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनके विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: