सीहोर : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेताओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिया ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2026

सीहोर : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेताओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Sehore-congress
सीहोर। शुगर मिल मजदूर कांग्रेस इंटक ने अवैधानिक रूप से की जा रही बीएसआई की चल अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने और हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार यथास्थिति बनाए रखवाने की मांग कलेक्टर से की है। मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर इंटक कांग्रेस के पदाधिकारी जयमल सिंह राजपाल,जमीर बहादुर,भगवत सिंह परमार और महेश शर्मा के द्वारा कलेक्टर बालागुरू के के नाम ज्ञापन दिया है। जिला इंटक कौंसिल कमेटी ने बताया कि बीएसआई की 150 एकड़ की अचल सम्पत्ति सीलिंग से मुक्त की गई है। शुगर मिल प्रबंधन और मजदूरों के हक का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। बीएसआई 2002 से अवैधानिक रूप से बन्द है। म.प्र. शासन श्रम विभाग एवं श्रम न्यायालय, औद्योगिक न्यायालय और उच्च न्यायालय में भी संपत्ति की बिक्री को अवैध घोषित कर श्रमिक एवं कर्मचारियों को काम पर मानते हुए पूर्ण वेतन भुगतान के आदेश दिए है। न्यायालयीन आदेशों के विरूद्ध अवैध रूप से चल अचल संपत्ति को बेचा जा रहा है। जबकि कंपनी की 150 एकड़ भूमि पर पहला हक अधिकार कर्मचारियों का है। कंपनी के मालिकों के साथ ही सभी बैंकों जिन्होंने करोड़ों का लोन दिया उनकी तत्कालीन अधिकारियों एवं संचालक कृषि विभाग म.प्र. के विरूद्ध प्रकरण दायर कर रखा है जो आज भी कोर्ट में लंबित है। इस के बावजूद कम्पनी और उनके द्वारा छोड़े गए दलालो द्वारा निरन्तर कम्पनी की सम्पत्तियों को बेचने और खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। यह उच्च न्यायालय के स्थगन आदेशों का खुला उल्लंघन है। शुगर मिल मजदूर कांग्रेस इंटक ने अबतक हो चुके सीलिंग की जमीन के पंजीयन निरस्त कराने और शुुगर मिल कर्मचारियों एवं श्रमिकों के कंपनी पर बकाया 60 करोड़ के भुगतान नही होने तक कंपनी की चल अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

कोई टिप्पणी नहीं: