सीहोर : पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 जून 2026

सीहोर : पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन

Pensioners-sehore
सीहोर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन इकाई सीहोर की सदस्य श्रीमती जानकी सोलंकी के 26 वर्षो की बैंक सेवा के पश्चात सेवा निवृती होने पर सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार के सदस्य, भारतीय स्टेट बैंक एसएमई शाखा के मुख्य प्रबंधक व स्टाफ के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर एसोसिएशन इकाई सीहोर के सदस्य भी सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम श्रीमती जानकी सोलंकी का सभी उपस्थित सदस्यो ने पुष्प गुच्छ से सम्मान किया। उनकी सेवा निवृत शाखा के मुख्य प्रबंधक व स्टाफ द्वारा गमले मे पौधे के साथ भेंट कर उनके गमले मे लगे पौधे की तरह फलने  फुलने की सुखद भविष्य की कामना की। स्टेट बैंक की सीहोर पेंशन इकाई के सभी सदस्यो ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जीवन की अगली पारी के लिये सुखद भविष्य की कामना की। श्रीमती जानकी सौलंकी के सभी परिवार सदस्यो ने भी पुष्प माला/ गुच्छ व उचित भेंट के साथ सम्मान किया।


श्रीमती जानकी के पति का अल्पायु मे बिमारी के कारण देवलोक गमन हो गया था वह भारतीय स्टेट बैंक की सीहोर शाखा मे पदस्थ थे। उनके असामयिक निधन के कारण श्रीमती जानकी सौलंकी को बैंक मे अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी। बैंक मे सफलता पूर्वक 26 साल की सेवा दी। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर एसोसिएशन सीहोर इकाई के अध्यक्ष हरिश अग्रवाल, रघुनाथ सिंह वर्मा, लतीफ खान, दिनकर, ग्रिजेश शर्मा  व अन्य  साथियो ने अपने उदबोधन मे श्रीमती जानकी सौलंकी के व्यवहार व उनकी जीवन शेली पर प्रकाश डाला व उनके सुखद भविष्य की कामना की। 

कोई टिप्पणी नहीं: