मुंबई : ₹375 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के बाद अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2026

मुंबई : ₹375 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के बाद अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार

Adah-sharma-film-gajra
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा में अपनी बेहतरीन अदाकारी और हर किरदार में पूरी तरह ढल जाने की क्षमता के लिए मशहूर अदा शर्मा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। ₹375 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली सुपरहिट फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के बाद अब अदा मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी डेब्यू मराठी फिल्म ‘गजरा’ का पहला पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। पोस्टर में अदा शर्मा का रूप इतना अलग और रहस्यमयी है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। लाल परिधान, खून से सना चेहरा और आंखों में दर्द, गुस्सा और रहस्य का मिश्रण लिए उनकी तीखी निगाहें किसी गहरे और बेचैन कर देने वाले किरदार की कहानी बयां करती हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही ‘गजरा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और अंधेरे सच की एक सशक्त सिनेमाई यात्रा का संकेत देती है। अदा शर्मा ने अपने करियर में ‘1920’ से हॉरर, ‘कमांडो’ से एक्शन, ‘द केरला स्टोरी’ से गंभीर अभिनय और ‘सनफ्लावर’ व ‘रीटा सान्याल’ से कॉमेडी और अनोखे किरदारों का शानदार प्रदर्शन किया है। अब मराठी सिनेमा में उनका यह नया अवतार दर्शकों की उत्सुकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है। ‘गजरा’ न केवल अदा के करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकती है, बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी सिनेमाई घटना बनने की पूरी क्षमता रखती है।

कोई टिप्पणी नहीं: